कौशाम्बी, फरवरी 7 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत अजुहा के शांति नगर मोहल्ला स्थित एक मकान में शनिवार सुबह संदिग्ध दशा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नकदी समेत लाखों रूपया कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी सिराथू तहसील प्रशासन को दे दी गई है। अजुहा के शांति नगर मोहल्ला निवासी महेश चौरसिया पुत्र स्व. बेचू लाल चौरसिया सब्जी व्यापारी हैं। शनिवार सुबह उनके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में संदिग्ध दशा में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। धुंआ नीचे के कमरों में भी भरने लगा। इस पर परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भाग खड़े हुए। परिवार वालों व नागिरकों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही एक लाख 60 हजार रुपया नकद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर अनाज समेत करीब साढ़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.