कौशाम्बी, मई 11 -- कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी आठ मई की शाम संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पिता ने युवती के प्रेमी संग जाने की भी आशंका जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...