कौशाम्बी, जून 21 -- कसेंदा। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के एक गांव महिला शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला का पति मजदूरी करके घर आया तो उसने खोजबीन शुरू की। पूरे गांव में तलाश करने के बाद आसपास की रिश्तेदारियों में भी पता कराया, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी। महिला का पता न चलने पर रविवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...