कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर के गांधी नगर (पाता) की एक विवाहिता का शव शुक्रवार सुबह घर के भीतर संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकता मिला। मायके वालों ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, उनकी ओर से देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई की बात कही है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के सेंगरहा गांव की 24 वर्षीय रिंकी देवी की शादी करीब तीन साल पहले गांधी नगर (पाता) में राहुल कुमार से हुई थी। राहुल अपने पिता मुन्ना लाल के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों दोनों मुंबई में ही हैं। घर पर रिंकी अपनी सास विमला देवी के साथ रहती थी। शुक्रवार की सुबह रिंकी का शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता देख सास चीख पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.