कौशाम्बी, जुलाई 28 -- करारी के घमसीरा गांव में मंगलवार को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। करारी थाना पुलिस की सूचना पर मायके वाले पहुंचे हैं। ससुरालियों के सूचना न देने से परिजन नाराज हैं। मृतका के भाई और पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पश्चिमशरीरा के गढ़ी गांव की संगीता सरोज (25) ने दो साल पहले घमसीरा गांव के कामता के साथ प्रेम विवाह किया था। संगीता सरोज के एक साल का बेटा कान्हा है। मंगलवार की सुबह संगीता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। कच्चे मकान की छत पर संगीता की लाश दुपट्टे से लटकी थी। यह भी पढ़ें- बिरौल:शादी के 3 माह बाद पंखे से लटकी मिली महिला की लाश जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। करारी थाना पुलिस ने माले की जानकारी संगीता के पिता कमलेश चंद्र को द...