कौशाम्बी, मार्च 6 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी उदय सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनका नाबालिग बेटा अंश सिंह पड़ोस में रहने वाले स्व. रमेश दिवाकर के बेटे शनि दिवाकर के साथ किसी को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि दोनों किशोर कमाने के लिए मुंबई जाने की बात कर रहे थे। मामले की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके लिए सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...