हापुड़, फरवरी 7 -- क्षेत्र के गांव बलवापुर निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे जब वह सो कर उठे तो देखा कि उनका 21 वर्ष का बेटा शिवम घर पर नहीं था। बेटे को उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...