कौशाम्बी, जनवरी 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह घर से टेंढ़ीमोड़ स्थित कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। छुट्टी के बाद भी लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...