प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- बंधवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी में युवक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उसे गंभीर अवस्था में लेकर शाम को पट्टी सीएचसी पहुंचे। पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी का मल्लू वर्मा अपने घर के भीतर घायल अवस्था में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, उसके शरीर और सिर से खून बह रहा था। यह हालत देखकर परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक के सिर पर गहरे घाव हैं। जिससे काफी खून बहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घायल के अचेत होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका की उसे चोट कैसे लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...