कौशाम्बी, मार्च 12 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज निवासी एक किसान का शव गुरुवार दोपहर बाद गांव के बाहर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। उसका पूरा शरीर झुलसा हुआ था। इसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, परिवार की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। चक खोदायगंज निवासी 55 वर्षीय राम मूरत विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामधनी किसानी करते थे। गांव के बाहर बुधउरा पर मोहल्ले में एक मंदिर है। वहीं पर वह रहा करते थे। वहां रहकर आसपास स्थित अपने खेतों की रखवाली करते थे। बुधवार की शाम तक वे अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ खेत में थे। इसके बाद पत्नी घर चली गई। सुबह भोजन के लिए भी राम मूरत घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.