बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। अरूणाचल प्रदेश में बने हैवी मोटर लाइसेंस के बस्ती में हुए नवीनीकरण के मामले को लेकर परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध मिले डीएल को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है, इसी के साथ अरूणाचल प्रदेश में लाइसेंस जारी करने वाली अथारिटी से इसका सत्यापन कराया जा रहा है। आरटीओ प्रशासन बस्ती संभाग फरीदउद्दीन ने बताया कि अगर सत्यापन में डीएल फर्जी पाए जाते हैं तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। पिछले छह महीनों में अरुणाचल प्रदेश या अन्य राज्यों से बैकलॉग एंट्री वाले सभी लाइसेंसों की भी जांच कराई जा रही है। मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rs.100 के इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, CNG; Rs.10000 का जुर्माना और लाइसेंस सस्पेंड!
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.