श्रावस्ती, मई 4 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना प्रभारी की ओर से इंडो नेपाल बार्डर कोदिया गांव में पुलिस व एसएसबी के साथ संयुक्त पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही संदिग्धों व वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। टीम ने सीमावर्ती ग्रामीणों से अपील किया कि पुलिस व एसएसबी उनकी सुरक्षा में तैनात है। सीमा व सीमा क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को या डायल 112 पर दें। जिससे समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...