रामपुर, मार्च 27 -- एटीएम पर अपनी पत्नी के खाते में रूपए डालने पहुंचे युवक को झांसे में लेकर दो लोगों ने धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित के साथ 35 हजार की धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने लिन खाते से रुपये डाल दिए और 35 हजार रुपये नगद ले गए। मामला संज्ञान में आने पर पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना निवासी गगनदीप सिंह की पत्नी का खाता एक्सिस बैंक में है। वह दो मार्च को अपनी पत्नी के खाते में रुपये डालने के लिए शाहबाद गेट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर गए थे। वहां पर मशीन द्वारा रुपये डालने लगे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इसमें एक युवक एटीएम के अंदर आ गया और दूसरा बाहर खड़ा था। अंदर आए युवक ने कहा कि बैंक में भीड़ अधिक है और उसे रुपये निकालने है। जिस पर युवक ने गगनदीप से कहा कि उसे कैस देकर उससे ...