संदिग्ध कार खड़ी दिखने पर चालक को टोका, तेजी से भगाने पर किया पथराव, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, मई 16 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के न्यू शिवपुरी स्थित आरएसएस कार्यालय के निकट खड़ी संदिग्ध कार को लोगों ने देखकर चालक को टोक दिया। जिसपर चालक ने कार को तेजी से भगाकर लोगों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक लाल रंग की कार खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग कार के पास जाकर चालक से कार खड़ी करने के बारे में पूछने का प्रयास करते हैं। चालक ने कार के शीशे उतारकर बात करते हुए कार को तेजी से भगाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में चालक कार को लोगों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करता दिखता है। जिससे गुस्साए लोग उसपर पथराव करते हैं। जिसके बाद चालक कार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.