लखनऊ, सितम्बर 14 -- प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब कॉटीनेट (एक्यूआईएस) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील को दुबई से फंडिंग होने की भी आशंका है। एटीएस इसे लेकर भी अपनी छानबीन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एक्यूआईएस से जुड़े दो अन्य संदिग्ध आतंकियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इनमें एक आजमगढ़ का ही निवासी बताया जा रहा है।एटीएस ने संदिग्ध आतंकी नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया था, जिससे शुरुआती पूछताछ में उसके कुछ सक्रिय साथियों की जानकारी सामने आई थी। नबील के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े जम्मू-कश्मीर के संदिग्ध युवकों को लेकर भी छानबीन जारी है। एटीएस अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी नबील को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी।इससे पहले उसके संपर्क में रहे संदिग्ध युवकों तक पहुंचने का प्रयास किय...