बिजनौर, अप्रैल 6 -- UP News: मेरठ और गौतबुद्धनगर के चार संदिग्ध आतंकियों की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद बिजनौर पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। चार महीने पहले एके-47 और ग्रेनेड के साथ वायरल वीडियो में जिस युवक को पुलिस ने क्लीनचिट दी थी एटीएस की जांच में वह संदिग्ध आतंकी निकला। दुबई में बैठे मेरठ के इस युवक का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद एसपी बिजनौर ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए सीओ को भी हटा दिया है। नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल की नवंबर माह में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह वीडियो कॉल पर चार लोगों से बात कर रहा था। इस बातचीत के दौरान दुबई में रह रहा मेरठ का आकिब खान एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसा सामान दिखाता हुआ नजर आया था। इस मामले में 23 नवंबर को पुलिस ने मैजुल, आकिब खान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर...