नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़े तीन संदिग्ध आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के शामली और लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। यह जानकारी मिलते ही यूपी एटीएस भी अलर्ट हो गई। इन दोनों का यूपी में नेटवर्क क्या था, कैसे ये लोग वहां तक पहुंचे, इनके मददगार कौन-कौन लोग है, यह सब पता करने के लिए यूपी एटीएस गुजरात जाएगी। इसके साथ ही यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने लखीमपुर व शामली पुलिस से भी संपर्क कर दोनों आरोपियों का पूरा ब्योरा मांगा है। मोहम्मद सुहेल लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे का रहने वाला है। उसने मुजफ्फरनगर में रहकर हाफिज की पढ़ाई की थी। उसके मोबाइल फोन में कई नंबर मिले है, इस आधार पर ही कई जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुहेल और शामली के आजाद सुलेमान शेख एक साथ ही गुजरात गए थे। यूपी एटीएस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.