लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील और मकसूद अली के अधिक संपर्क में रहे कुछ युवकों को लेकर छानबीन तेज की गई है। सूत्रों के बीच इनके बीच ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। आशंका है कि असलहे व विस्फोटक के लिए यह रकम जुटाई जा रही थी। पाकिस्तानी हैकरों के माध्यम से संदिग्ध युवकों तक रकम पहुंचाए जाने का भी संदेह है।

जांच की दिशा एटीएस मकसूद व नबील के साथ खास वाट्सएप ग्रुप से जुड़े युवकों की बीते दिनों की गतिविधियों व मूवमेंट की सिलसिलेवार पड़ताल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि संदेह के घेरे में आए युवकों को किन शहर अथवा राज्य में आना-जाना अधिक रहा है। आरोपी मकसूद ने कैप्टन-एम-नेटवर्क नाम की सेक्योर एप्लीकेशन तैयार की थी, जिसका उपयोग सं...