संदिग्ध अवस्था मे मशरक के युवक की वाराणसी में मौत
छपरा, सितम्बर 5 -- मशरक। मशरक के एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हो गयी। शनिवार को सुबह घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक मशरक तख्त गांव निवासी विजय पाठक का 30 वर्षीय पुत्र आनंद पाठक बताया जा रहा है। उक्त युवक वाराणसी में रहकर कोचिंग चलाता था। शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की खबर सुनते ही संतान सुख से वंचित मृतक की पत्नी रूबी पाठक का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घर मे फैले मातमी सन्नाटा के बीच पत्नी की चीत्कार से सभी की आंखे नम हो गयी। पैतृक आवास पर रह रहे छोटा भाई अनिकेश पाठक ने बताया कि होनहार आनंद काफी खुशमिजाज थे।
मढ़ौरा में हुई बाइक दुर्घटना में छात्र समेत दो घायल मढ़ौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के समीप शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.