देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला अंतर्गत टेलवा क्षेत्र से एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। पद्मावती देवी को परिजनों द्वारा संदिग्ध अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी है। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...