मऊ, फरवरी 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत कनकूडीह में रविवार की देर रात एक युवक पर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है। घायल की बहन ने सोमवार की शाम को घोसी थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने में दी गई तहरीर में कपरियाडीह निवासिनी युवती सिंपी यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव निवासी दो युवक रविवार की देर रात करीब नौ बजे कनकूडीह स्थित मंदिर के समीप उनके भाई अमन यादव को आता देख रोक दिए थे। बाइक सवार छह की संख्या में आए लोगों ने उनके भाई अमन यादव के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके भाई के बांह में लगी है। उनका उपचार चल रहा है। जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए। युवती की तहरीर पर पुलिस मा...