प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से पांच दिन पहले घर लौटे युवक का शव मंगलवार को भोर में नीम के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। लघुशंका को उठा युवक जब देर तक घर नहीं लौटा तो पत्नी उसे खोजने निकली। घर से थोड़ी दूर पर शव लटकता मिला। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेजा। महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज नरियावां गांव निवासी श्याम लाल सरोज का 35 वर्षीय बेटा विजय सरोज राज मिस्त्री था। वह प्रयागराज में रहकर टाइल्स और पत्थर लगाने का भी काम करता था। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, यूपी में झाड़ियों से मिला शव पांच दिन पहले वह प्रयागराज से घर लौटा था। सोमवार रात करीब एक बजे विजय लघुशंका को उठा तो वापस घ...