संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवक, चोरी की बाइक बरामद
भागलपुर, मई 14 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सर्विस रोड के पास पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बाइर के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए दोनों युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा गांव निवासी मनीराम कुमार एवं अंकित कुमार बताए गए हैं। जांच के दौरान संबंधित थाने से संपर्क करने पर पता चला कि बरामद अपाचे मोटरसाइकिल पटना के पिरबहोर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित कांड के अनुसंधानकर्ता झंडापुर थाना पहुंचे। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों युवकों को अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.