सीवान, फरवरी 10 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हनुमानगढ़ चौकी के खुशपुरा गांव के भोला कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुछ ट्रक ड्राइवर साथी उसे मृत अवस्था में हीं लेकर भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते हीं मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष छपित कुमार चौबे ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष पीएसआई छपित कुमार चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...