महाराजगंज, दिसम्बर 19 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर के छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित की। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में किसी से कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुरूवार को दोनों पक्षों को पुलिस थाने पर बुलाई थी।आपस में सुलह समझौता कर परिजन जब घर पहुंचे तो छत की कुंडी में किशोरी का शव लटका हुआ देख आवाक रह गये। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम भी लगा दी गई है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.