प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से निकली वृद्धा का शव सुबह खेत के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने वृद्धा का शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों में झटका तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत होने की चर्चा रही। हालांकि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी बदलू की 90 वर्षीय पत्नी सुबरा बानो सोमवार शाम घर से खेत की ओर निकली तो वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोज करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह वृद्धा का शव गांव के बगल खेत के पास पाया गया। ग्रामीणों ने वृद्धा का शव देखा तो हड़कंप मच गया। शव के बगल ही खेत में झटका तार लगा है, चर्चा रही की कहीं वृद्धा झटका तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में तो नहीं आ गई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, परिजन बगैर पुल...