विकासनगर, मार्च 12 -- लांघा रोड छरबा में गुरुवार को एक युवक अपने किराए के कमरे के अंदर मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक पिछले कई सालों से छरबा में अकेले किराए के कमरे में रहता था और सेलाकुई में एक फैक्ट्री में काम करता था। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दीवान सिंह 38 वर्ष पुत्र प्रेमसिंह, निवासी ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग का रहना वाला था। वह पिछले आठ-दस साल से छरबा में प्यार सिंह के मकान में किराए के कमरे में अकेला रहता था। मकान मालिक ने बताया कि पिछले दो दिन से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद थ...