बरेली, मई 3 -- मीरगंज, संवाददाता। दुष्कर्म के बाद किशोरी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। परिजनों ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर सकती है।
पुलिस की पूछताछ किशोरी के दुष्कर्म के बाद फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने किशोरी की छोटी बहन और माता पिता से घंटों अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस ने गांव से शुक्रवार की शाम को दो तीन संदिग्धों को उठाकर थाने में कड़ी पूछताछ की। संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस अहम सुराग मिले हैं। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारियों की सत्यता परख रही है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.