देवरिया, अप्रैल 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर के सरयू नदी के किनारे चार दिन पहले हुई हत्या की जांच में पुलिस जुटी है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं एसओजी टीम भी लगी हुई है। बुधवार को भी पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। मामले में अहम सुराग हाथ लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है, वहीं घटना का जल्द खुलासा हो सकता है।मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी रहादत अहमद सरयू नदी किनारे सब्जी की खेती करते हैं। उनकी पत्नी सजमा भी उनका सहयोग करती थी। पांच अप्रैल को रहादत सब्जी बेचने चले गए। इसी बीच उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई, वहीं एसओजी को भी घटना के पर्दाफाश के लिए लगाया गया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास मौजूद मोबाइल का ल...