बागेश्वर, मई 1 -- बागेश्वर । जनपद में वन अग्नि घटनाओं के निरीक्षण एवं प्रबंधन हेतु वन संरक्षक एवं वन अग्नि नोडल अधिकारी टीआर बीजू लाल ने कौसानी एवं वज़्यूला स्थित फायर क्रू स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि घटनाओं में लिप्त पाए गए संदिग्धों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी क्रू स्टेशन में संधारित पंजिकाओं एवं उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई। कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में वनाग्नि घटनाओं के प्रति त्वरित कार्रववाई एवं जमीनी तैयारियों की समीक्षा करना है। नोडल अधिकारी ने वनाअग्नि घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु फायर वाचर की तत्परता अहम है। इसके लिए ग्रामीणों का भी सहयोग लें। निरीक्षण के दौरान वन कर्मियों को सूचना तंत्र में मज...