आजमगढ़, मार्च 10 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में सोमवार को संदिग्धवस्था में शिक्षिका की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मायके पक्ष ने पुलिस को हत्या करने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी 32 वर्षीय नीतू की शादी 10 साल पूर्व रौनापार थाना क्षेत्र के रामकृष्ण यादव से हुई थी। नीतू अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया (बिजली तिहाईपुर) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनाती थी। वह बिलरियागंज के राहुल नगर में मकान बनवाकर पति रामकृष्ण यादव और बेटी के साथ रहती थी। पति भीमबर बाजार में लाइब्रेरी चलाता है। पिता वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया क सुबह रामकृ...