संदिग्धावस्था में युवक का शव बरामद, जांच
साहिबगंज, जून 24 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के खट्टीटोला में मंगलवार की सुबह 24 साल के एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रहा है। जानकारी के अनुसार हबीब शेख (24) का शव ग्रामीणों ने गांव के ही आम बगान में पेड़ से लटका हुआ देखा। शव को देखकर ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। हबीब शेख की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह भी पढ़ें- संदिग्धावस्था में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका घटना की सूचना पर राधानगर थाना के एएसआई सुबोधन मरांडी व शाशीकांत यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.