आजमगढ़, अप्रैल 11 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मां शारदा पीजी कालेज गहजी के समीप गुरुवार की रात टेंपो चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह टेंपो में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बसीरा गांव निवासी 27 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ गोलू शर्मा पुत्र रमाशंकर शर्मा टेंपो चलाता था। गुरुवार को मां शारदा पीजी कालेज गहजी में स्थानीय लोगों ने एक कार्यक्रम में भोजन बनाने के लिए बिलरियागंज के कैटर्स के संचालक पिंकू गुप्ता को ठेका दिया था। पिंटू गुप्ता ज्ञानेंद्र शर्मा का टेंपो बुक कराने के बाद अपने कारीगरों के साथ भोजन बनाने के लिए गुरुवार की देर शाम मां शारदा पीजी कालेज गहजी गया था। ज्ञानेंद्र स्कूल के बाहर टेंपो खड़ा कर उसमें बैठा था। रात करीब 10 बजे भोजन बनाने के...