अयोध्या, मई 14 -- अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के मऊशिवाला की रहने वाली रुचि यादव को संदिग्धावस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जिसे उपचार के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद इसका मेमो कोतवाली नगर भेजा गया है। फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने बताया कि रुचि यादव को परिजन लेकर आए थे। जिसकी फांसी लगाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। थानाध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...