आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात संदिग्धावस्था में झारखंड के ईंट भट्ठा मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों गुरुवार की सुबह बिस्तर पर मृत मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद छतवारा निवासी 40 वर्षीय बुझारत राम ने बुधवार को आसपास के लोगों के साथ जमकर होली खेली। शाम को साथियों के साथ बाजार गए। रात में नशे की हालत में घर लौटे। भोजन करने के बाद सो गए। सुबह बिस्तर पर मृत मिले। इसकी जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए।उधर, झारखंड के रांची जिले के रातो थाना क्षेत्र के झकराताऊ गांव निवासी 55 वर्षीय किशन मुंडा ईंट भट्ठा मजदूर थे। करीब पांच माह पूर्व अपने गांव के दस लोगों के साथ तहबरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में दुखरन भट्ठा मालिक के यहां ईंट की ढुलाई करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.