कन्नौज, फरवरी 26 -- गुरसहायगंज। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत ग्राम टपकापुर से एक किशोरी मंगलवार की रात अचानक अपने घर से लापता हो गई। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। घटना के संबंध में ग्राम टपकापुर निवासी बालेक्टर पाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है 24 फरवरी की रात लगभग 10 बजे उसकी पुत्री प्रान्शी पाल (12 वर्ष) घर से कहीं चली गई। काफी समय बाद तक मेरी पुत्री वापस घर पर नही आई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.