मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। संदर्भों की मार्किंग व अग्रसारण में दिसंबर माह की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में विंध्याचल मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश के मार्गदर्शन में मंडल के तीनों जनपदों ने यह उपलब्धि प्राप्त की। प्रदेश स्तर पर हुए मूल्यांकन में कुल 120 अंकों में से 101 अंक प्राप्त कर विंध्याचल मंडल ने 84.17 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। इस सफलता पर मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी आगे भी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, ताकि मंडल अन्य क्षेत्रों में भी प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...