सीतापुर, मार्च 19 -- संदना। सरस्वती शिशु मंदिर संदना के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय की कक्षा पंचम की छात्रा अनया मौर्य ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6) में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनया मौर्य, महेश चंद्र मौर्य की पुत्री हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम शिरोमणि पाल ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना। विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उत्तरोत्तर विकास की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...