दुमका, अप्रैल 17 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा प्रमंडल व 1831 - 32 सिंदराय कोल - बिंदराय कोल विद्रोह मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान की रक्षा समारोह का अयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। सर्वप्रथम संघ के सदस्यों ने शहर में रैली निकालकर आंदोलनकारियों के अधिकारों और सम्मान की मांग को बुलंद किया। ये रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य विभिन्न मार्गो के होते हुए पुनः इंडोर स्टेडियम में जाकर सभा में तब्दील हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय जामताड़ा के जिला अध्यक्ष नारायण मंडल, स्वागत भाषण प्रमंडलीय अध्यक्ष जीदन कोल ब धन्यवाद ज्ञापन किंकर चौहान ने की। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि संथाल परगना के आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत के बा...