रामगढ़, फरवरी 16 -- गाला, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को नाइके बाबा के चयन को लेकर पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां पर संथाली समाज के पारंपरिक रीति रिवाज से चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम सीधे अपने आवास पहुंचे, जहां परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। करीब 2 बजे आमसभा स्थल सामुदायिक भवन पहुंचे। जहां पर नाइके बाबा के चयन की प्रक्रिया शुरु हुई। सीएम प्रारंभ से अंत तक चयन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूर्व के नाइके बाबा सोहन सोरेन के स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के बाद यह पद रिक्त था। लंबे विचार विमर्श के बाद चेतन टुडू को नाइके बाबा चुना गया। सीएम ने पारंपरिक हथियार, सूप, दौरा, अस्त्र शस्त्र और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा गया। इसके साथ ही उन्हें ग्राम देवताओं ...