आदित्यपुर, मार्च 11 -- चांडिल, संवाददाता। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में मंगलवार को संथाली विभाग की ओर से बाहा विषयक संगोष्ठी सह बाहा मिदुन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला के संथाली के प्रोफेसर श्रीकांत माझी ने कहा कि बाहा एक पवित्र प्रकृति पर्व है। प्रकृति की पूजा किए बिना प्रकृति से प्राप्त कोई भी वस्तुओं का ग्रहण करना वर्जित है। इसलिए प्रकृति से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व ही बाहा है। सिंहभूम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कहा कि बाहा नारी के सम्मान का पर्व है। बाहा शब्द स्त्री जाति का ही बोधक है। उन्होंने कहा कि विशिष्ट संदर्भ में प्रकृति को चलायमान रखने एवं इसे समृद्ध करने के संकल्प का नाम ही बाहा पर्व है। बाहा मिलन समारोह में कॉलेज के सभी शि...