गिरडीह, फरवरी 19 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय संथालिया ने बुधवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न टोला-मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान गांधी चौक, मायाराम टोला, हथिया चट्टान, सिनेमा रोड, रोपा महुआ, हरखी रोड, दिवान टोला, ऊपर बाजार, मनिहारी पट्टी, राजा टोला सहित दर्जनों वार्डों में उन्होंने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। खासकर पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नियमित सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। मतदाताओं को संबोधित करते हुए संथालिया ने कहा कि धनवार नगर पंचायत में आज भी कई मू...