उन्नाव, जून 11 -- बांगरमऊ। घूरेटोला में संत मिलनदास की हत्या के बाद माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब संत का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए भावुक भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशितों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। कई थानों की पुलिस, पीएसी और चार सर्किलों के सीओ मौके पर तैनात रहे। मंगलवार को दिनदहाड़े सभासद अतीक खां के अहाते (बैठका) में चाकू से गोदकर संत की हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- यूपी : संत की हत्या को लेकर तनाव, पुलिस छावनी बना इलाका; सभासद के अहाते पर चला बुलडोजर शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहल्ला घूरे टोला स्थित उनके आवास लाया गया। ...