उन्नाव, जून 13 -- कृष्ण कुमार मिश्र, बांगरमऊ। संत मिलन दास हत्याकांड के बाद लगातार दबाव झेल रही पुलिस के हाथ चौथा आरोपी लगा। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान हत्या की साजिश और वारदात में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद बाईपास के पास से दबोचा था। वहीं, अन्य फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हत्या की घटना मंगलवार को घूरेटोला मोहल्ला निवासी संत मिलन दास की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। मृतक पक्ष की तहरीर पर इजराइल समेत पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलि...