रुडकी, दिसम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संत स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित प्रथम इंट्रा एकेडमी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को अमेरिका से आए मोटिवेशनल स्पीकर इंजीनियर रविन्द्र वर्मा तथा एकेडमी के एम्बेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी विजय भूटानी ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। संत स्पोर्ट्स एकेडमी में 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संगीता वर्मा, एकेडमी के निदेशक देवेंद्र सिंह वर्मा, उपनिदेशक यथार्थ वर्मा, प्रबंधक पार्थ देव तथा कोच गोविंद यादव के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी विजय भूटानी ने खिलाड़ियों को सं...