हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सेंट स्टीफन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की सतत मेहनत का परिणाम इस वर्ष के शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- विज्ञापन की खबर-12वीं की परीक्षा में टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शनविद्यार्थियों की उत्कृष्टता विद्यालय की छात्रा तिशा मिश्रा ने कला संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे हजारीबाग जिले में तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभ...