संत सूरदास जयंती पर लगा नेत्र परीक्षण शिविर
संभल, मई 10 -- नगर के वृद्ध आश्रम में सक्षम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल की संभल जिला इकाई द्वारा संत सूरदास जयंती के उपलक्ष्य में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर दिव्यांग एवं असहाय वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान कुल 78 वृद्धजनों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जिन वृद्धजनों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उनके उपचार के लिए सक्षम संगठन द्वारा शासन और सामाजिक सहयोग से इलाज कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक रौनक ने संत सूरदास के जीवन पर प्रकाश डालते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.