हजारीबाग, मई 26 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। जैन समाज हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के तहत शहर में भव्य मौन जुलूस निकाला गया। पूज्य मुनिश्री धर्म सागर जी एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद के बाद निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बालिकाएं शामिल हुए। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रशासनिक कार्यालय पहुंचा, जहां उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर संतों, साधु-साध्वियों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। मौन जुलूस में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि आनंद देव, विशप आनंद जोजो, समाजसेवी हर्ष अजमेरा, सतीश गिरिजा, अरुण कुमार वर्मा, शैलेश चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, डॉ अमरदी...