मथुरा, जनवरी 15 -- परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी आश्रम के संस्थापक साकेत वासी संत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन के शताब्दी महोत्सव एवं जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती महोत्सव कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य पंचम दिवस संत विद्वत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 108 श्री राम महायज्ञ में राम नाम जप के साथ आहुति दी जा रही हैं। बुधवार को संत संगोष्ठी में अयोध्या से आए जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी बल्लभाचार्य ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज ने अपनी भगवत भक्ति के माध्यम से भक्तों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने निःस्वार्थ सेवा का मार्ग प्रशस्त किया। महंत विष्णु दास ने कहा कि रामानंदीय संप्रदाय आचार्य संत सुदामा दास महाराज में मानवता की सेवा के प्रति अनूठी भावना थी। महंत राजाराम दास एवं महं...