प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। गोहत्या की समाप्ति, गोमाता को राष्ट्र माता/राष्ट्र धरोहर का संवैधानिक सम्मान और गो संरक्षण की मांग का संत समाज ने समर्थन किया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बुधवाक को 'गो-संत अमृत संगम' पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रयागराज को गोसेवा का आदर्श केंद्र बनाने, अभियान को ग्राम स्तर तक पहुंचाने और अधिक गोसेवकों को जोड़ने पर मंथन हुआ। 14 दिसंबर को 'चलो लखनऊ' कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार प्रदेशभर से जनभागीदारी के साथ लखनऊ में ज्ञापन दिया जाएगा। अभियान में हस्ताक्षर व जनसंपर्क कार्यक्रम भी चल रहे हैं।जस्टिस शेखर कुमार यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। संगोष्ठी में कृष्णायन गोशाला हरिद्वार के अच्युतानंद स्वामी, मलूक पीठ के गोपेश कृष्णदास, गोपालन सरस्वती, यमुना पुरी, दे...